Posts

Showing posts from July, 2019

Antivirus in Hindi

एंटीवायरस  एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता  है जो  कंप्यूटर को वायरस, कंप्यूटर वर्म्स, स्पाईवेयर, बॉटनेट्स, रूटकिट्स, कीगलर्स  जैसे मैलवेयर से बचाने के लिए डिज़ाइन और विकसित किया गया है। एंटीवायरस का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटरों की सुरक्षा करना है |  एंटीवायरस  प्रोग्राम आपके कंप्यूटर में मौजूद  कसी भी प्रकार के वायरस को स्कैन करने, और हटाने का कार्य करते हैं। एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर आम तौर पर  बैकग्राउंड  प्रक्रिया के रूप में काम करतें  है, जिसमे वो मैलवेयर का पता लगाने और प्रतिबंधित करने के लिए कंप्यूटर, सर्वर या मोबाइल उपकरणों को स्कैन करता है। एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर आमतौर पर निम्नलिखित कार्य को करता है : किसी भी प्रकार के प्रोग्राम फाइल जो कंप्यूटर के लिए खतरनाक हो सकते हैं , कंप्यूटर में आने से रोकना | अपने एल्गोरिदम की मदद से कंप्यूटर में मौजूद किसी भी आपत्तिजनक फाइल को स्कैन करना और यूजर को उस फाइल के बारे में बताना | स्कैन की गई किसी भी आपत्तिजनक फाइल को कंप्यूटर से हटाना | अधिकांश एंटीवायरस प्रोग्राम में स्वचालित और मैन्युअल दोनों स्कैनिंग क्षमताएं शामिल हैं। स्वचालित स्कैन उन फ़ाइलों की

Search Engine in Hindi

Search Engine  एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसे इंटरनेट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है और जिसकी मदद से इंटरनेट यूज़र इंटरनेट से अपने मतलब के डाटा को को खोज सकता है | यूज़र  जब सर्च इंजन के सर्च बॉक्स में कोई कीवर्ड अर्थात शब्द या शब्दों का मेल को डालता है तो उस कीवर्ड से संबंधित सारी वेबसाइटों, छवियों, वीडियो या ऑनलाइन डेटा  की एक सूची जो कि इंटरनेट पर मौजूद है यूजर को  सर्च इंजन द्वारा  दिखाएं जाती है |   किसी भी सर्च इंजन को एक ब्राउज़र, जो कि इंटरनेट से कनेक्टेड है, के  मदद से एक्सेस किया जा सकता है | सर्च इंजन अपने स्पाइडर या क्रॉलर के माध्यम से इंटरनेट पर मौजूद सभी फाइलों की  जाँच करता  है और सर्च इंजन को उनमें से जो फाइल कीवर्ड्स से सबसे ज्यादा  मेल खाती है उस फाइल  को सर्च इंजन यूजर को सबसे पहले दिखाता है |  इसमें वेब पेज की  शीर्षक, सामग्री और कीवर्ड घनत्व सहित एक वेब पेज के प्रमुख तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाती  है | सर्च इंजन का नाम सबसे पहले दिमाग में Google का नाम आता है | इसके अतिरिक्त बिंग,याहू,Ask.com और  DuckDuckGo कुछ अन्य लोकप्रिय Search Engine हैं | किसी कीवर्ड  को

Secondary Storage Devices in Hindi

कंप्यूटर के प्राइमरी स्टोरेज अर्थात   रैम और cache मेमोरी  के अतिरिक्त वो सभी मेमोरी लोकेशंस हां पर कंप्यूटर अपनी डाटा को जमा करता है, को Secondary Storage Devices के नाम से जाना जाता है | हार्ड डिस्क ड्राइव, टेप डिस्क ड्राइव ,  कॉम्पैक्ट डिस्क ड्राइव और एसडी कार्ड इसके कुछ उदाहरण हैं | Secondary Storage devices में मौजूद डाटा कंप्यूटर को बंद करने के बाद भी सुरक्षित रहती है | कंप्यूटर के  सभी प्रोग्राम और एप्लिकेशन ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस ड्राइवर, एप्लिकेशन और सामान्य उपयोगकर्ता डेटा  इन्ही में स्टोर्ड होता है | Secondary Storage Primary Storage की तुलना में कम लागत, उच्च क्षमता वाले भंडारण स्तर प्रदान करता है, हालांकि संग्रहीत डेटा को तुरंत एक्सेस  करना संभव नहीं होता | इसलिए कम बार एक्सेस किए जाने वाले डेटा को सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइसों में स्टोर   किया जाता है ताकि प्राइमरी स्टोरेज  में स्पेस खाली किया जा सके और उनकी परफॉरमेंस बेहतर हो | Types of Secondary storage Devices in Computers Secondary storage Devices  के कुछ मुख्य प्रकार हैं : Magnetic tape: Magnetic tape प्लास्टिक की एक री

Internet of Things in Hindi

Internet of things एक अवधारणा है जिसमे रोजमर्रा की वस्तुए जैसे कार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, स्पीकर सिस्टम, वेंडिंग मशीन, फ्रिज , इत्यादि एक दूसरे के साथ   इंटरनेट माध्यम से जुड़े होंगे   | इससे ये उपकरण इंटरनेट पर महत्वपूर्ण डाटा बिना किसी मानव हस्तक्षेप के एक  दूसरे के साथ साझा कर सकेंगे, और इन्हे दुनिया के किसी भी कोने से  नियंत्रित किया जा सकेगा  । Internet of things  इंटरनेट के माध्यम से जुड़े पारंपरिक उपकरणों जैसे डेस्कटॉप और लैपटॉप कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टैबलेट से परे इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार करने में मदद करेगी | उदाहरण के लिए अगर किसी घर का रेफ्रिजरेटर इंटरनेट के माध्यम से किसी कंप्यूटर से  जुड़ा होगा तो जब भी फ्रिज में कोई वस्तु समाप्त होने वाली होगी तो रेफ्रिजरेटर स्वंय ही कंप्यूटर के मदद से उन वस्तुओं  को आर्डर कर लेगा या एक ऐसा पार्किंग स्पेस जोकि पार्किंग के स्थान खाली होने पर स्वयं गूगल को इस बात की जानकारी दे देगा | कुछ दिनों पहले एक कंपनी ने एक स्मार्ट चाय का कप का निर्माण किया है जिसमें रखे चाय के तापमान को आप अपने मोबाइल फोन की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं | IoT तकनी

Cryptography in Hindi

क्रिप्टोग्राफी डेटा को संग्रहीत करने और प्रसारित करने की एक विधि है जिसमे साधारण शब्दोँ में लिखे जानकारी को कूट भाषा में बदला जाता है जिसे बाद में बाद में पुनः साधारण शब्दोँ  में बदल दिया जाता है | इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि  केवल वही व्यक्ति डाटा को एक्सेस कर सके जो उसका   हकदार हो और  डाटा की चोरी को रोका जा सके | क्रिप्टोग्राफ़ी के पांच प्राथमिक उदेश्य हैं: गोपनीयता - यह सुनिश्चित करना कि  जानकारी को रिसीवर के आलावा और  किसी के द्वारा नहीं समझा जा सके | सत्यनिष्ठा - रिसीवर को आश्वासन देना कि  संदेश में किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है  | प्रमाणीकरण - प्रेषक और रिसीवर प्रत्येक जानकारी  की पुष्टि कर सकते हैं | गैर-अस्वीकृति - क्रिप्टोग्राफी यह  सुनिश्चित करता है कि प्रेषक ने वास्तव में जो संदेश भेजा है केवल वही रिसीवर को मिले |  इसलिए प्रेषक  अपने द्वारा भेजे गए किसी भी संदेश  को झुठला नहीं सकता | क्रिप्टो कुंजी :  प्रेषक और रिसीवर के बीच एक प्रकार की  कुंजी साझा की जाती है जिससे वो अपने संदेशों को एन्क्रिप्ट और डिक्रिप्ट कर सकतें है | क्रिप्टोग्राफ़ी 3 तरह के हो सकतें

ROM in Hindi

ROM  रीड ओनली मेमोरी (Read Only Memory) का संक्षिप्त नाम है | यह कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक मेमोरी  है।  जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इस मेमोरी में संरक्षित किए गए किसी भी डाटा को केबल एक्सेस या रीड  किया  जा सकता है ; लेकिन इसमें  किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकता |  इसमें  मौजूद जानकारी  बिजली बंद होने पर भी सुरक्षित रहता है | पहले कंप्यूटरों में उनका ऑपरेटिंग सिस्टम ROM में स्टोर होता था। ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने   के लिए, पुराने ROM  चिप को एक नए ROM  चिप के साथ बदलना आवश्यक था। वर्तमान कंप्यूटरों में केवल कुछ ही कार्यक्रमों को ROM में होस्ट किया जाता है, जबकि अधिकांश हार्ड ड्राइव या फ्लैश मेमोरी में होती  हैं। ROM का उपयोग मुख्यतः फर्मवेयर (एक विशिष्ट हार्डवेयर से जुड़ा सॉफ़्टवेयर) और कंप्यूटर के संचालन के लिए आवश्यक अन्य डेटा को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है। कुछ वीडियो गेम कंसोल जैसे गेम Sega Mega Drive, Super Nintendo या गेम बॉय ROM का उपयोग करते हैं। ROM  से जानकारी  हार्ड ड्राइव की तुलना में अधिक तेज़ी से प्राप्त किया

Server in Hindi

सर्वर एक प्रकार का विशेष कंप्यूटर होता है  जो डेटा को सुरक्षित रखने का काम करता है |  यह एक ऐसा मशीन है  जिसका उद्देश्य डेटा जमा करना  है ताकि अन्य मशीनें उस डेटा का उपयोग कर सकें। सर्वर एक इंटरफ़ेस के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े होते हैं इन्हे एक्सेस किया जा सकता है | अधिकांश मामलों में सरवर का इस्तेमाल किसी वेबसाइट के डाटा को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है | प्रत्येक इंटरनेट साइट की फ़ाइलों को सर्वर पर संग्रहीत और निष्पादित किया जाता है। जब कोई यूजर किसी वेबसाइट को खोलता है तो दरअसल वह इंटरनेट के माध्यम से उस सर्वर से कनेक्ट हो जाता है जहां पर उस वेबसाइट के डाटा को जमा किया गया है | वही  डाटा उस यूजर  को अपने ब्राउज़र के जरिए अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देता है | आमतौर पर यह सर्वर  सार्वजनिक होते हैं | कोई भी एक फीस जमा करके अपनी वेबसाइट का डाटा इन सर्वरों पर जमा कर सकता है |  इसके अतिरिक्त बड़े-बड़े कंपनियां अपने महत्वपूर्ण डेटा  को जमा करने के लिए निजी सर्वेरों का निर्माण करवाती है | Types of Server in Hindi इंटरनेट पर कई सर्वर और कई प्रकार के सर्वर हैं, लेकिन उनमे से सभी यू

Algorithm in Hindi | Algorithm Meaning in Computer in Hindi

एक एल्गोरिथ्म किसी समस्या को हल करने की चरणबद्ध विधि है। दूसरे शब्दों में एल्गोरिदम विशिष्ट नियमों की एक व्यवस्थित श्रृंखला है जो गतिविधियों के निष्पादन को संभव बनाते हैं | एल्गोरिदम आपको एक बुनियादी या प्रारंभिक स्थिति से एक समाधान तक पहुंचने में  मदद करता है | रोजमर्रा की जिंदगी में, एल्गोरिदम का उपयोग अक्सर समस्याओं को हल करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए किस वास्तु को खरीदने पर पाया जाने वाला यूजर मैनुअल में छपे निर्देशों की सूची और वो निर्देश जो एक कार्यकर्ता अपने नियोक्ता से प्राप्त करता है | हालाँकि एल्गोरिथ्म शब्द  आमतौर पर डेटा प्रोसेसिंग, गणना और अन्य कंप्यूटर संबंधित और गणितीय कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है | तकनीकी रूप से, कंप्यूटर किसी कार्य को  करने के लिए एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं। कंप्यूटर के डेटा को प्रोसेस करने के लिए एल्गोरिदम आवश्यक है। कई कंप्यूटर प्रोग्राम में एल्गोरिदम होते हैं जो एकंप्यूटर को यह बताते हैं कि किसी विशिष्ट काम को करने के लिए उन्हें  किस क्रम में किन किन गतिविधियों को करना है | उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि किसी कंप्यूटर को यूजर द्वारा दिए

Database in Hindi

एक डेटाबेस सूचना के एक ऐसे संग्रह को कहतें  है जिसे इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि कंप्यूटर प्रोग्राम जल्दी से अपनी ज़रूरत के डेटा के टुकड़ों का चयन कर सके। दूसरे शब्दों में, एक डेटाबेस  सूचना का एक ऐसा  सेट है जो एक विशिष्ट तरीके से संगठित और संरचित होता है ताकि इसकी सामग्री का प्रयोग और विश्लेषण जल्दी और आसानी से किया जा सके। डेटाबेस जानकारी को संग्रहीत करने की मानवीय इच्छा का उत्पाद हैं | ये हमें  बहुमूल्य जानकारी को संरक्षित करने में मदद  करता है  , ताकि बाद में इसका उपयोग कर सकें | इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटिंग के विकास  ने तो डेटा  संरक्षण के क्षेत्र में क्रांति ला दी  है |  यह न केवल बेहद सस्ता है , बल्कि इसकी मदद से डेटा का प्रबंधन और उपयोग बड़े ही आसानी और तेजी के साथ किया जा सकता है |  इसने बड़ी मात्रा में डेटा को संग्रहीत करने में मदद की है | डेटाबेस में मुख्य रूप से शब्दों और चित्रों से युक्त दस्तावेजशामिल होतें है | इसके अतिरिक्त सांख्यिकी, तालिकाओं, वित्तीय डेटा और कच्चे वैज्ञानिक और तकनीकी डेटा भी हो सकतें है | आज के युग की सबसे क्रांतिकारी सेवा अर्थात इंटरनेट भी  डे

Definition of Direct Tax and Indirect Tax in Hindi

Direct Taxes  और  Indirect Taxes को समझने से पहले हमें Taxes  के अर्थ और महत्व को समझना होगा Taxes  क्या हैं? किसी भी  राज्य को अपने गतिविधियों को सुचारु रूप से चालू रखने के लिए वित्तीय  आवश्यकता होती है। इन आवश्यकताओं को कई तरह से पूरा किआ जा सकता है |  उनमें से एक Taxes ( हिंदी में कर)  है। Tax एक बाध्यात्मक भुगतान है जो किसी देश के नागरिग को अपने देश के सरकार  को करनी  होती है | इसके २ विशेस्ताएं है : i )  करों के भुगतान के बदले  करदाता को  कोई विशेष  लाभ नहीं होता |  इस पैसे को सार्बजनिक भलाई के लिए उपयोग में लाया जाता है | i i ) करदाता करों के भुगतान के लिए बाध्य  है | हालाँकि कर किसे और कितना देना है यह  करदाता की आर्थिक क्षमता पे निर्भर करता है । अधिकांश देशों में, कर सरकार के लिए संसाधनों का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं। करों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। यदि हम उस आधार पर विचार करते हैं जिस पर उन्हें लागू किया जाता है, तो वे Direct Taxes (प्रत्यक्ष कर ) और Indirect Taxes ( अप्रत्यक्ष कर )   में विभाजित हो सकते ते हैं। Direct Taxes in Hindi : प्रत्यक्ष कर वे है

Definition of Demand Economics in Hindi

Demand ( हिंदी में मांग )किसी वस्तु या सेवा की कुल मात्रा है  जिसे लोग प्राप्त करना चाहते हैं।इसमें उन वस्तुओं और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिन्हें किसी विशिष्ट उपभोक्ता या उपभोक्ताओं के समूह द्वारा , उनकी आवश्यकताओं और इच्छाओं को पूरा करने के लिए, बाजार की कीमतों पर प्राप्त किया जा सकता है। ये वस्तुएं और सेवाएं लगभग सभी मानव उत्पाद जैसे कि भोजन, परिवहन, शिक्षा, अवकाश, चिकित्सा और बहुत कुछ शामिल कर सकती हैं। जब हम डिमांड की बात करते हैं तो हमें निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए : डिमांड उस मात्रा को कहा जाता है जो उपभोक्ता खरीदना चाहते हैं और वह नहीं जो वह वास्तव में खरीदते हैं | डिमांड को हमेशा किसी मूल्य और किसी समय की अवधि के साथ जोड़कर देखा जाता है |  उदाहरण के लिए अगर हम बोले कि किसी वस्तु की मांग 10000 टन होगी तो इसका कोई मतलब नहीं निकलता है | हम ऐसा कह सकते हैं कि जब किसी वस्तु की मूल्य ₹50 होगी तो उसकी मांग प्रति महीने 10000 टन होगी और उसका मूल्य और समय की अवधि बदलते ही उसकी मांग भी बदल जाएगी | Determinants of Demand  in Hindi किसी भी वस्तु की मांग 5

Definition of Democracy in Hindi

Democracy ( हिंदी में लोकतंत्र )  दो  ग्रीक शब्दों  - demos (अर्थात लोग   ) और kratós (अर्थात  "शक्ति" या  "सरकार" )- के संयोजन से बनता है।  लोकतंत्र एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें किसी स्थान की  शासन शक्ति एक व्यक्ति को न देकर सभी नागरिकों के बीच वितरित की जाती है। इसलिए बहुमत के हिसाब से निर्णय लिए जाते हैं। दूसरे शब्दों में लोकतंत्र एक राज्य की सरकार और संगठन का एक रूप है जिसमें , प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी के तंत्र के माध्यम से, लोग अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। आमतौर पे लोकतंत्र सभी नागरिक को स्वतंत्रता और  समान अधिकार पर आधिरित होता है | नागरिक सार्वभौमिक, स्वतंत्र, समान, प्रत्यक्ष और गुप्त मताधिकार के माध्यम से  अपने नेताओं या प्रतिनिधियों को एक विशिष्ट अवधि के लिए चुनते हैं। चुनाव बहुमत या आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली, या दोनों के संयोजन द्वारा किए जाते हैं । लोकतंत्र भी बहुमत की सरकार है, लेकिन व्यक्तियों के अधिकारों की उपेक्षा या अल्पसंख्यकों की उपेक्षा के बिना। Features of Democracy in Hindi लोकतंत्र का मूल्य राजनीतिक समानता के मूल सिद्धांत पर टिका

Definition of Data in Hindi

साधारण शब्दों में किसी भी जानकारी को Data कहा जा सकता है | हालांकि मुख्य रूप से इसका उपयोग कंप्यूटर में संग्रहित जानकारी को दर्शाने के लिए किया जाता है | यह जानकारी टेक्स्ट दस्तावेज़, चित्र, ऑडियो क्लिप, सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम, या अन्य प्रकार के डेटा के रूप में हो सकती है। कंप्यूटर डेटा को कंप्यूटर के सीपीयू द्वारा संसाधित किया जा सकता है और इसे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क पर फ़ाइलों और फ़ोल्डरों में संग्रहीत किया जाता है। चूँकि कंप्यूटर केवल बायनरी भाषा को समझ सकता है इसीलिए कंप्यूटर में डाटा को बाइनरी रूप में ही संगृहीत किया जाता है |   यह नेटवर्क कनेक्शन या विभिन्न मीडिया उपकरणों का उपयोग करके डेटा को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में स्थानांतरित करने की अनुमति देता है। इसके अतिरिक्त यह  समय के साथ या बार बार इस्तमाल करने पर खराब नहीं होता है । एक database  डेटा के सेट को कहतें है जो  एक व्यवस्थित तरीके से संग्रहीत होते हैं ताकि भविष्य में उनका उपयोग किया जा सके।  Characteristics of high quality Data in Hindi निम्नलिखित कारकों के मदद से किसी डाटा की  गुणवत्ता की जानकारी परपा तकी जा सकती ह

Definition of Climate in Hindi

Climate (हिंदी में जलवायु )किसी दिए गए भौगोलिक क्षेत्र में तापमान, आर्द्रता, वायुमंडलीय दबाव, हवा, वर्षा और की अन्य मौसम संबंधी तत्वों के संयोजन को कहा  जाता है । यहाँ मौसम और  जलवायु के बीच अंतर करना जरूरी है | मौसम अस्थायी होती है और यह कुछ समय में बदल जाती है जबकि जलवायु  दीर्घकालिक होती है | दुनिया के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में विभिन्न  जलवायु पाए जातें है जोकि विभिन्न भौतिक कारकों  और उनके बीच स्थापित संबंधों द्वारा निर्धारित की जाती है | हर जलवायु प्रणाली संपर्क की पांच परतों से बनी है: वातावरण, जलमंडल, क्रायोस्फीयर, लिथोस्फीयर और बायोस्फीयर, प्रत्येक विशेष रासायनिक और भौतिक विशेषताओं के साथ | वे चरम समय में भी व्यवस्थित और पारस्परिक तरीके से काम करते हैं | Importance of Climate in Hindi मानव गतिविधियों के नियोजन में जलवायु एक महत्वपूर्ण कारक है, विशेष रूप से  कृषि जैसी कार्य जिनके लिए विशिष्ट और प्रत्याशित पर्यावरणीय स्थितियों की आवश्यकता होती है। इसलिए, जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए इतना हानिकारक हो सकता है। Types of Climate in Hindi जलवायु के वर्गीकरण के कई तकनीकी तरीके

Cyber Suraksha in Hindi | Meaning of Cyber Security in Hindi

Cyber Security एक अनुशासन है जो कंप्यूटर सिस्टम में संग्रहीत सूचना की अखंडता और गोपनीयता की रक्षा के लिए जिम्मेदार है।  Cyber Security के सबसे सामान्य उपकरणों में एंटीवायरस प्रोग्राम, फायरवॉल, सूचनाओं का एन्क्रिप्शन और पासवर्ड का उपयोग शामिल हैं। वर्तमान में वायरस की एक बहुत बड़ी सूची मौजूद है और जो किसी भी कंप्यूटर या कंप्यूटर सिस्टम को खराब कर सकता है और  कंप्यूटर में किए जाने वाले विभिन्न ऑपरेशनों को बाधित और नियंत्रित कर सकता है। Cyber Security  उपकरणों, प्रक्रियाओं और रणनीतियों का एक सेट है जिसका उद्देश्य कंप्यूटर पर संग्रहीत  जानकारी को विभिन्न प्रकार के वायरस से बचाना  और डाटा की अखंडता, उपलब्धता और गोपनीयता की गारंटी देना है। प्रभावी साइबर सुरक्षा उपायों को लागू करना आज विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उपकरणों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और हैकर्स नए-नए तरीकों से सुरक्षा चक्र को भेदने के उपाय निकालने में लगे हैं | Objectives of Cyber Security  in Hindi Cyber Security  के तीन मुख उद्देश्य है : डेटा की अखंडता: किसी भी प्रकार की जानकारी के संशोधन को उसके मालिक द्वारा

Definition of Culture in Hindi | Sanskriti in Hindi

Meaning & Definition of Culture in Hindi Culture  ( हिंदी में संस्कृति ) एक प्रकार का सामाजिक ताना-बाना है जो किसी दिए गए समाज के विभिन्न रूपों और भावों को समाहित करता है। दूसरे शब्दों में संस्कृति लोगों के एक विशेष समूह की विशेषताओं और ज्ञान  को कहतें  है, जिसमें भाषा, धर्म, भोजन, सामाजिक आदतें, संगीत और कला शामिल हैं। मानवविज्ञानी क्रिस्टीना डी रॉसी के मुताबिक " संस्कृति धर्म, भोजन, हम जो पहनते हैं, उसे कैसे पहनते हैं, हमारी भाषा, विवाह, संगीत, सही या गलत की पहचान  , हम मेज पर कैसे बैठते हैं, हम कैसे आगंतुकों का अभिवादन करते हैं, हम अपने प्रियजनों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, और  लाख अन्य चीजें के मेल से बनती है " | Characteristics of Culture in Hindi संस्कृति की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं को नीचे उद्धृत किया गया है।   संस्कृति सीखी जाती है : संस्कृति जैविक रूप से विरासत में नहीं मिलती ,मनुष्य इसे समाज में रहकर सीखता है | खाना, कपड़े पहनना, चलना, व्यवहार करना, पढ़ना सभी मनुष्य जन्म लेने के बाद ही सीखता है |   संस्कृति सामाजिक है : संस्कृति सामाजिक संपर्क के माध्यम

Definition of Crime in Hindi

Crime (हिंदी में अपराध) किसी भी ऐसे कार्य को कहतें है जो किसी देश के कानून के द्वारा प्रतबंधित  किया गया है, जिसमे किसी को गंभीर रूप से घायल करना या मारना शामिल है | दूसरे शब्दों में  अपराध कानून का उल्लंघन करता है जिसके परिणामस्वरूप  गैरकानूनी और दंडनीय है।    वो लोग जो किसी अपराध को करते है को Criminal या अपराधी के रूप में जाना जाता है | Characteristics of Crime  in Hindi एक मानवीय कृत्य को अपराध नहीं कहा जा सकता, जब तक कि उसमे अपराध की कम से कम निम्लिखित  विशेषताएँ मौजूद न हों : इससे किसी भी प्रकार की कोई हानि होनी  चाहिए । यह काम कानून द्वारा निषिद्ध है | अपराधी का आपराधिक इरादा  होना चाहिए। उस कृत्य के लिए कानूनी रूप से निर्धारित सजा होनी चाहिए। Organized Crime  (संगठित अपराध ) संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में  एक संगठित  अपराध को परिभाषित किया गया है |  यह निम्नलिखित विशेषताओं को पूरा करता है: जानबूझकर गठित तीन या अधिक लोगों का समूह, ऐसे अपराध या अपराधों को जानबूझकर कर अंजाम देतें है जो कानून द्वारा  जेल में चार या अधिक वर्षों के लिए दंडनीय हैं, और इसका उद्देश्

Meaning of Sabhyata in Hindi

Definition and Meaning of Civilization in Hindi Civilization  (हिंदी में सभ्यता)  एक जटिल संस्कृति है जिसमें बड़ी संख्या में मानव कई सामान्य  रीति-रिवाजों, ज्ञान, कला और संस्थाओं साझा करते हैं | दूसरे शब्दों में  सभ्यताएं समाज हैं जो अपने संगठन, उनके संस्थानों, उनके सामाजिक ढांचे और उनके आर्थिक संबंधों के रूप में जटिलता के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं; यह एक राजनीतिक, प्रशासनिक और कानूनी प्रणाली से संपन्न है, और इसने वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान, साथ ही कला और संस्कृति विकसित की है। सभ्यता शब्द का उपयोग उन संस्कृतियों को संदर्भित करने के लिए किया जा सकता है जो पूरे इतिहास में मौजूद हैं और जिनके  रीति-रिवाजों, परंपराओं, कलात्मक अभिव्यक्तियों, ज्ञान, भाषा, संस्थानों, आदि में विशिष्ट विशेषताओं की पहचान की जा सकती है । उदाहरण के लिए माया, एज़्टेक, ग्रीक, रोमन, आदि | Characteristics of Civilization in Hindi एक सभ्यता के छह सबसे महत्वपूर्ण  विशेषताएं निम्लिखित है : शहर : एक सभ्यता एक छोटी सी बस्ती के रूप में शुरू होता है, जहाँ वे अपनी बुनियादी ज़रूरतों (पानी, भोजन) को पूरा करने  के तरीकों की तलाश

Definition of Capital in Hindi

व्यापार की दुनिया में Capital ( हिंदी में पूंजी) उन संसाधनों, वस्तुओं या रकम  को संदर्भित करती है जो किसी व्यवसाय के मालिक द्वारा व्यवसाय में निवेश किया जाता है  | किसी संसाधन को पूंजी माना जाने के लिए, उसे  व्यवसाय को धन कमाने में सहयोगी सिद्ध होना होगा | पूंजी उत्पादन के चार कारकों ( भूमि, श्रम और प्रौद्योगिकी के साथ ) में से एक है । पूंजी वस्तुओं के उत्पादन के लिए आवश्यक तत्व है और इसमें मशीनरी, भवन या  नगदी जैसे अन्य संसाधन शामिल हैं। उदाहरण के लिए, एक भट्टी एक बेकर के लिए एक पूंजीगत संपत्ति है क्योंकि वह इसका उपयोग केक  बनाने के लिए करता है | वस्तुओं या सेवाओं का उत्पादन करने के लिए, पूंजी को अन्य उत्पादक कारकों के साथ जोड़ा जाना चाहिए। Characteristics of Capital in Hindi पूंजी की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं: पूंजी मानव द्वारा निर्मित होती है | यही कारण है कि हम जमीन को पूंजी नहीं मानते क्यूंकि यह एक प्राकृतिक साधन है | आमतौर पर पूंजी समय की एक लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं व्यवसाय प्रदान करता है | Importance of Capital in Business in Hindi Capital  का महत्व उत्पादन में निम्नल

Definition of Case Study in Hindi

केस स्टडी एक तरह की शोध पद्धति या तकनीक है जिसमे  एक व्यक्ति, समूह, घटना , समुदाय या किसी अन्य  विषय के बारे में गहराई से विस्तृत रूप में गहन जांच और  अध्ययन किया जाता है |  इसका उपयोग आमतौर पर स्वास्थ्य और सामाजिक विज्ञान में किया जाता है | आमतौर पर, डेटा विभिन्न स्रोतों से एकत्र किए जाते हैं जिसके लिए कई अलग-अलग तरीकों (जैसे अवलोकन और साक्षात्कार) का उपयोग  किया जा सकता है | केस स्टडी एक शोधकर्ता को किसी एक जटिल और व्यापक विषय की अधिक से अधिक विस्तार से जांच करने की अनुमति देती है | Objectives of Case Study in Hindi एक केस स्टडी के उद्देश्यों को निम्न में वर्गीकृत किया जा सकता है: खोजपूर्ण उद्देश्य:  किसी जांच मैं सहायता के लिए डाटा को खोजना | वर्णनात्मक उद्देश्य: किसी विशेष मामले को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना | व्याख्यात्मक उद्देश्य: मामले की व्याख्या को सुविधाजनक बनाना । Types of Case Study in Hindi केस स्टडीज विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं : केस स्टडी के उद्देश्य के आधार पर व्याख्यात्मक केस स्टडी  : व्याख्यात्मक केस स्टडी का मुख्य उद्देश्य  किसी  प्रश्न या एक घटना के

Definition of Cancer in Hindi

हम सबका शरीर करोडों  कोशिकाओं से बना हुआ है |  हमारी संपूर्ण जीवन काल के दौरान हमारी कोशिकाएं एक नियंत्रित रूप में  विभाजित होते रहती है और खुद को प्रतिस्थापित करते रहती है | Cancer एक प्रकिर की बीमारी  है जिनमें कुछ घातक कोशिकाए  (कैंसर कोशिकाए) शरीर में पैदा हो जाती है जो अनियंत्रित रूप से गुणा करती हैं और पास के ऊतकों पर आक्रमण करने लगती हैं ।  कैंसर कोशिकाएं रक्तप्रवाह और लसीका प्रणाली के माध्यम से शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकती हैं। कैंसर सभी उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित करता है और यहां तक ​​कि भ्रूण में भी उत्पन्न हो सकता है। यह एक ऐसी बीमारी है जो लगभग 13% वैश्विक मृत्यु का कारण बनती है और एक वर्ष में लाखों लोगों को मार देती है। Symptom of Cancer in Hindi - Cancer ke Lakshan दुर्भाग्य से, ज्यादातर लोगों को कैंसर का कोई लक्षण या संकेत महसूस नहीं होता है | Causes of Cancer  in Hindi कैंसर तब पैदा होता है जब कोशिकाओं का प्रजनन अनियंत्रित तरीके से होता है, या वो बहुत तेजी से विभाजित होता है | कैंसर के कई कारण हैं, और कुछ रोकथाम योग्य हैं। कैंसर का एक कारण जिससे हम सब अवगत हैं

Definition of Chemistry in Hindi

Chemistry ( हिंदी में रसायन विज्ञान)  वह विज्ञान है जो पदार्थों के संरचना, गुण, और परिवर्तन और इन प्रक्रियाओं के दौरान  अवशोषित होने वाली ऊर्जा के अध्ययन के लिए समर्पित है। प्रत्येक पदार्थ, चाहे वह प्राकृतिक हो या कृत्रिम,   विभिन्न प्रकार के परमाणुओं से बने होतें है |  इसलिए, रसायन विज्ञान  में  किसी  पुरे के पुरे पदार्थ को पढ़ने के बजाय उन  परमाणुओं के गुणों और उनके संयोजन को नियंत्रित करने वाले कानूनों को पढ़ा जाता है | इसे  प्राचीन alchemy  का विकसित रूप माना जा सकता है |  रासायनिक विज्ञान इस बात को समझने का प्रयास करता है कोई चीज जैसी है वैसी क्यों है,  ऐसा क्या है जो उन्हें उनके गुणों को प्रदान करता है और किस प्रकार से  पदार्थों का निर्माण और विनाश किया जा सकता है | खाना पकाने, कांच बनाने और धातु विज्ञान सभी रासायनिक प्रक्रियाएं हैं जो सभ्यता की नीव  हैं। 20 वीं शताब्दी  से  रसायन विज्ञान की समझ में नाटकीय प्रगति देखी गई है | समय के साथ 8,000,000 से अधिक विभिन्न रासायनिक पदार्थ, का उत्पादन किया जा चूका  है।  विनाइल, टेफ्लॉन, लिक्विड क्रिस्टल, अर्धचालक और सुपरकंडक्टर रासायनिक विज्ञा

Definition of Cell in Hindi

जीवविज्ञान में Cell ( हिंदी में कोशिका ) प्रत्येक जीवित प्राणी की  बुनियादी संरचनात्मक, कार्यात्मक और जैविक इकाई है । वास्तव में, कोशिका सबसे छोटा तत्व है जिसे जीवित माना जा सकता है।  आप, आपके परिवार वाले , आपके सभी दोस्त , सारे पेड़-पौधे, मछलियां और दूसरे जानवर इन्हीं कोशिकाओं से बने हैं |  कोशिकाओं को अक्सर "जीवन के निर्माण खंड" कहा जाता है | मथियास जैकब स्लेडेन और थियोडोर श्वान ने Cellular Theory के माध्यम से सर्बपराधम यह बताया कि : सभी जीवित चीजें कोशिकाओं और उनके उत्पादों से बनी होती हैं। नई कोशिकाओं को पुरानी कोशिकाओं को विभाजित करके बनाया जाता है। कोशिकाएँ जीवन का आधारभूत निर्माण खंड हैं। इस तरह, जीवित जीवों को उनके पास मौजूद कोशिकाओं की संख्या के अनुसार वर्गीकृत किया जा सकता है: यदि उनके पास केवल एक  कोशिका है (जैसे कि प्रोटोजोआ या बैक्टीरिया ), तो उन्हें एककोशिकीय जीव कहा जाता है; यदि उनके पास एक से अधिक कोशिका है, तो उन्हें बहुकोशिकीय जीव कहा जाता है। सभी कोशिकाओं के एक साथ काम करने से ही बहुकोशिकीय जीव जीवित रहते हैं |  कोशिकाएं, चाहे वे अपने आप जीवित हो

Definition of Constitution in Hindi | Samvidhan ki Paribhasha

Samvidhan ki Paribhasha Constitution (हिंदी में संविधान) एक  राज्य के मूलभूत नियमों का समूह है, जो आमतौर पर लिखित रूप में व्यक्त किए जाते हैं |  यह बताता है कि किसी देश को कैसे शासित किया जाना चाहिए, राजनीतिक शक्ति कैसे वितरित और नियंत्रित की जानी चाहिए और नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य क्या है | संविधान सिद्धांतों, मानदंडों और नियमों के मदद से  राज्य के कानून को  स्थापित करता है ,  राज्य को व्यवस्थित  करता है ,  प्रक्रियाओं और प्रतिबंधों की स्थापना करता है।  किसी देश के  संविधान की शुरुआत एक प्रस्तावना के साथ होती है, एक संक्षिप्त कथन जो  उन मूल्यों और सिद्धांतों को संक्षेप में प्रस्तुत करता है जो उस देश  के लिए बुनयादी है | कार्यकारी शक्ति, विधायी शक्ति और न्यायिक शक्ति  संविधान द्वारा स्थापित मापदंडों के अनुसार कार्य करते हैं। संविधान का उल्लंघन  किसी देश के लोकतांत्र के लिए एक आघात है। Feature of Constitution in Hindi किसी संविधान की सामग्री और उसकी लंबाई प्रत्येक देश के लिए अलग-अलग होती है |  हालांकि कुछ मुख्य बातें हैं जो प्रत्येक संविधान में अवश्य पाई जाती है |  यह बातें निम्नलिख

Definition and Meaning of Communication in Hindi

Definition and Meaning of Communication in Hindi Communication ( हिंदी में  संचार) , लैटिन शब्द communicare से लिया गया है  जिसका अर्थ है "कुछ साझा करना "।  संचार एक प्रेषक और एक रिसीवर के बीच सूचना प्रसारित करने की प्रक्रिया है | इसमें एक निश्चित संदेश को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाया जाता है । संचार एक ऐसी घटना है जो समूह में  रहने वाले सभी जीवित प्राणियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है |संचार के माध्यम से, लोग या जानवर अपने पर्यावरण के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं और इसे बाकी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं। Elements of Communication  in Hindi हर संचार में एक प्रेषक, एक संदेश और एक प्राप्तकर्ता शामिल होता है। यह सरल लग सकता है, लेकिन संचार वास्तव में एक बहुत ही जटिल विषय है। एक संचार प्रक्रिया में, निम्नलिखित तत्वों की पहचान की जा सकती है: संचार प्रक्रिया में शामिल तत्वों को नीचे विस्तार से बताया गया है: प्रेषक (भेजने वाला) : प्रेषक वह है जो संदेश भेजता है | वह  संचार शुरू करता है | संदेश : यह वह विचार, सूचना, दृश्य, तथ्य, भावना आदि है, जो प्रेषक द्वारा रिस

Definition and Meaning of Blood Pressure in Hindi | High and Low Blood Pressure in Hindi

Definition and Meaning of Blood Pressure in Hindi Blood Pressure को समझने से पहले हमें शब्द Pressure को समझना होगा | Pressure किसी चीज पर पड़ रहे दबाव को कहते हैं | मानव तथा अन्य जानवरों के शरीर में रक्त वाहिकाओं के माध्यम से घूमता है और पोषक तत्वों और अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाता है | जब रक्त शरीर में बहती है तो वो धमनियों पर एक प्रकार का दबाब डालती है |  Blood Pressure (हिंदी में रक्तचाप) रक्त द्वारा उत्सर्जित इसी दबाब को कहतें है । साधारण शब्दों में,  जब भी आपका दिल धड़कता है, यह धमनियों में रक्त पंप करता है। Blood Pressure  आपकी धमनियों की दीवारों के खिलाफ आपके रक्त को धकेलने का बल है। रक्तचाप को एक स्वचालित रक्तचाप मॉनिटर या स्टेथोस्कोप और एक स्फिग्मोमैनोमीटर की संयुक्त कार्रवाई के साथ मापा जा सकता है। सामान्य स्तिथि में ये 90/60 और 120/80 mmHg के बीच रहती है | Importance of Blood Pressure ब्लड प्रेशर एक बहुत ही महत्वपूर्ण शक्ति है क्योंकि यही  ऑक्सीजन और अन्य  पोषक तत्वों को रक्त परिसंचरण केके मदद से विभिन्न  अंगों तक पहुंचांती है | इसके अतिरिक्त हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के जीवा

Definition and Meaning of Bank Rate in Hindi

Definition and Meaning of Bank Rate in Hindi बैंक दर एक आधिकारिक ब्याज दर होती है, जिस पर किसी देश की केंद्रीय बैंक  बैंकिंग प्रणाली ( अन्य बैंकों )  को ऋण प्रदान करेगा जिसमें वाणिज्यिक / सहकारी बैंक, विकास बैंक आदि शामिल हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि भला किसी बैंक को केंद्रीय बैंक से ऋण लेने की क्या आवश्यकता है तो आपका सोचना सही है | दरअसल  किस भी  बैंक को अपने पास ग्राहकों द्वारा जमा किया गया धन आंशिक रूप से ऋण में बितरित करना होता है और बाकी का धन केंद्रीय बैंक के पास जमा करना होता है ( यह  एक क़ानूनी नियम है ) | अब अगर उस बैंक को अपने दैनिक कार्यों के लिए धन की आवशकयता होगी तो उसे  राशि  को केंद्रीय बैंक से ऋण के रूप में लेना होगा | इसके अतिरिक्त अगर बैंक को कभी किसी कारणवश धन की आवश्यकता होती है तो भी वह केंद्रीय बैंक से धन ऋण  के रूप में ले सकता है | Importance of Bank Rate in Hindi बैंक रेट सुनने में जितना सरल लगता है  उतना ही महत्वपूर्ण भी है | हालांकि बैंक रेट के महत्व को समझने से पहले हमें इन्फ्लेशन और deflation को समझना होगा |  इन्फ्लेशन एक ऐसी स्थिति होती है जहां किसी अर्थव्

Definition of Balance Sheet in Hindi

बैलेंस शीट एक निश्चित समय में एक कंपनी की वित्तीय स्थिति को दर्शाता है ।  इसलिए, बैलेंस शीट एक तरह का आईना  मन जाता है , जो एक निश्चित तिथि पर कंपनी की वित्तीय स्थिति को चित्रित करती है।  कंपनी की वित्तीय स्थिति को प्रतिबिंबित करने के लिए बैलेंस शीट कंपनी के पास मौजूद  नकदी और बैंक खतों में जमा रकम, कच्चे माल, मशीनों, वाहनों, इमारतों और जमीनों, लेनदारों और देनदारों की स्तिथि  इत्यादि को दिखता है | किसी बैलेंस शीट  के २ भाग होतें है | Equity & Liabilities Equity & Liabilities में सबसे पहले कंपनी के Equity अर्थात उस धन की जानकारी होती है जो कंपनी के मालिकों द्वारा कंपनी को शुरू कंपनी को शुरू करने के लिए निवेश की गई थी | इसके अतिरिक्त अगर कंपनी को किसी वित्तीय वर्ष में कोई लाभ होता है तो और वह राशि भी इस राशि में जोड़ दी जाती है | इसके उलट हानि होने पर हानि की राशि इस राशि से घटा दी जाती है | Liabilities को  साधारण शब्दों में दायित्व कहा जा सकता है |  ऐसा धन जो कंपनी ने किसी बाहरी से लिया है और जिससे कंपनी को चुकाना है को दिखाया जाता है |  अगर कंपनियों के नजरिए से देखा जाए तो

Definition of Balanced Diet in Hindi

Image
BALANCED DIET ( संतुलित आहार ) एक ऐसे आहार को कहते है जो उन खाद्य पदार्थों से बनता है, जो हमारे लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से हर एक को पर्याप्त मात्रा में प्रदान करते हैं। यह माना जाता है कि एक संतुलित आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और पोषक तत्व होते हैं जो जीवन के प्रत्येक चरण में जीव के विकास के लिए आवश्यक होते हैं, साथ ही साथ पोषण संबंधी कमियों या अधिकता को भी रोकते हैं। Composition of a Balanced Diet एक संतुलित आहार वही है जिसमें सही मात्रा में कैलरी मौजूद हो |  कैलरी किसी भोजन में संग्रहीत ऊर्जा की मात्रा को  मापने का एक पैमाना है | आपका शरीर  कैलरी  का उपयोग चलने, सोचने, सांस लेने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए करता है | हर व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत कारकों जैसे कि लिंग , ऊंचाई, वजन, आयु, हमारे द्वारा की जाने वाली गतिविधि, जलवायु और पर्यावरण जिसमें वे  रहते हैं, के अनुसार अलग-अलग मात्रा में कैलरी की आवश्यकता पड़ती है | एक औसत मनुष्य को हर दिन लगभग 2,000 कैलरी   की जरूरत पड़ती है | पुरुषों को आमतौर पर महिलाओं की तुलना में अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है, और व्यायाम करने वाल