Server in Hindi
सर्वर एक प्रकार का विशेष कंप्यूटर होता है जो डेटा को सुरक्षित रखने का काम करता है | यह एक ऐसा मशीन है जिसका उद्देश्य डेटा जमा करना है ताकि अन्य मशीनें उस डेटा का उपयोग कर सकें। सर्वर एक इंटरफ़ेस के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े होते हैं इन्हे एक्सेस किया जा सकता है | अधिकांश मामलों में सरवर का इस्तेमाल किसी वेबसाइट के डाटा को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है | प्रत्येक इंटरनेट साइट की फ़ाइलों को सर्वर पर संग्रहीत और निष्पादित किया जाता है। जब कोई यूजर किसी वेबसाइट को खोलता है तो दरअसल वह इंटरनेट के माध्यम से उस सर्वर से कनेक्ट हो जाता है जहां पर उस वेबसाइट के डाटा को जमा किया गया है | वही डाटा उस यूजर को अपने ब्राउज़र के जरिए अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देता है | आमतौर पर यह सर्वर सार्वजनिक होते हैं | कोई भी एक फीस जमा करके अपनी वेबसाइट का डाटा इन सर्वरों पर जमा कर सकता है | इसके अतिरिक्त बड़े-बड़े कंपनियां अपने महत्वपूर्ण डेटा को जमा करने के लिए निजी सर्वेरों का निर्माण करवाती है | Types of Server in Hindi इंटरनेट पर कई सर्वर और कई प्रकार के सर्वर हैं, लेकिन उनमे से सभी यू...