Definition and Meaning of Bank Rate in Hindi
Definition and Meaning of Bank Rate in Hindi बैंक दर एक आधिकारिक ब्याज दर होती है, जिस पर किसी देश की केंद्रीय बैंक बैंकिंग प्रणाली ( अन्य बैंकों ) को ऋण प्रदान करेगा जिसमें वाणिज्यिक / सहकारी बैंक, विकास बैंक आदि शामिल हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि भला किसी बैंक को केंद्रीय बैंक से ऋण लेने की क्या आवश्यकता है तो आपका सोचना सही है | दरअसल किस भी बैंक को अपने पास ग्राहकों द्वारा जमा किया गया धन आंशिक रूप से ऋण में बितरित करना होता है और बाकी का धन केंद्रीय बैंक के पास जमा करना होता है ( यह एक क़ानूनी नियम है ) | अब अगर उस बैंक को अपने दैनिक कार्यों के लिए धन की आवशकयता होगी तो उसे राशि को केंद्रीय बैंक से ऋण के रूप में लेना होगा | इसके अतिरिक्त अगर बैंक को कभी किसी कारणवश धन की आवश्यकता होती है तो भी वह केंद्रीय बैंक से धन ऋण के रूप में ले सकता है | Importance of Bank Rate in Hindi बैंक रेट सुनने में जितना सरल लगता है उतना ही महत्वपूर्ण भी है | हालांकि बैंक रेट के महत्व को समझने से पहले हमें इन्फ्लेशन और deflation को समझना होगा | इन्फ्लेशन एक ऐसी स्थिति होती है जहां किसी अर्थव्...