Secondary Storage Devices in Hindi
कंप्यूटर के प्राइमरी स्टोरेज अर्थात रैम और cache मेमोरी के अतिरिक्त वो सभी मेमोरी लोकेशंस हां पर कंप्यूटर अपनी डाटा को जमा करता है, को Secondary Storage Devices के नाम से जाना जाता है | हार्ड डिस्क ड्राइव, टेप डिस्क ड्राइव , कॉम्पैक्ट डिस्क ड्राइव और एसडी कार्ड इसके कुछ उदाहरण हैं | Secondary Storage devices में मौजूद डाटा कंप्यूटर को बंद करने के बाद भी सुरक्षित रहती है | कंप्यूटर के सभी प्रोग्राम और एप्लिकेशन ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस ड्राइवर, एप्लिकेशन और सामान्य उपयोगकर्ता डेटा इन्ही में स्टोर्ड होता है | Secondary Storage Primary Storage की तुलना में कम लागत, उच्च क्षमता वाले भंडारण स्तर प्रदान करता है, हालांकि संग्रहीत डेटा को तुरंत एक्सेस करना संभव नहीं होता | इसलिए कम बार एक्सेस किए जाने वाले डेटा को सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइसों में स्टोर किया जाता है ताकि प्राइमरी स्टोरेज में स्पेस खाली किया जा सके और उनकी परफॉरमेंस बेहतर हो | Types of Secondary storage Devices in Computers Secondary storage Devices के कुछ मुख्य प्रकार हैं : Magnetic tape: Magnetic tape प्लास्टिक की एक री...