Posts

Showing posts with the label Definition of Case Study in Hindi

Definition of Case Study in Hindi

केस स्टडी एक तरह की शोध पद्धति या तकनीक है जिसमे  एक व्यक्ति, समूह, घटना , समुदाय या किसी अन्य  विषय के बारे में गहराई से विस्तृत रूप में गहन जांच और  अध्ययन किया जाता है |  इसका उपयोग आमतौर पर स्वास्थ्य और सामाजिक विज्ञान में किया जाता है | आमतौर पर, डेटा विभिन्न स्रोतों से एकत्र किए जाते हैं जिसके लिए कई अलग-अलग तरीकों (जैसे अवलोकन और साक्षात्कार) का उपयोग  किया जा सकता है | केस स्टडी एक शोधकर्ता को किसी एक जटिल और व्यापक विषय की अधिक से अधिक विस्तार से जांच करने की अनुमति देती है | Objectives of Case Study in Hindi एक केस स्टडी के उद्देश्यों को निम्न में वर्गीकृत किया जा सकता है: खोजपूर्ण उद्देश्य:  किसी जांच मैं सहायता के लिए डाटा को खोजना | वर्णनात्मक उद्देश्य: किसी विशेष मामले को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना | व्याख्यात्मक उद्देश्य: मामले की व्याख्या को सुविधाजनक बनाना । Types of Case Study in Hindi केस स्टडीज विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं : केस स्टडी के उद्देश्य के आधार पर व्याख्यात्मक केस स्टडी  : व्याख्यात्मक केस स्टडी का मुख्य उद्देश्य  किसी  प्रश्न या एक घटना के ...