Database in Hindi
एक डेटाबेस सूचना के एक ऐसे संग्रह को कहतें है जिसे इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि कंप्यूटर प्रोग्राम जल्दी से अपनी ज़रूरत के डेटा के टुकड़ों का चयन कर सके। दूसरे शब्दों में, एक डेटाबेस सूचना का एक ऐसा सेट है जो एक विशिष्ट तरीके से संगठित और संरचित होता है ताकि इसकी सामग्री का प्रयोग और विश्लेषण जल्दी और आसानी से किया जा सके। डेटाबेस जानकारी को संग्रहीत करने की मानवीय इच्छा का उत्पाद हैं | ये हमें बहुमूल्य जानकारी को संरक्षित करने में मदद करता है , ताकि बाद में इसका उपयोग कर सकें | इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटिंग के विकास ने तो डेटा संरक्षण के क्षेत्र में क्रांति ला दी है | यह न केवल बेहद सस्ता है , बल्कि इसकी मदद से डेटा का प्रबंधन और उपयोग बड़े ही आसानी और तेजी के साथ किया जा सकता है | इसने बड़ी मात्रा में डेटा को संग्रहीत करने में मदद की है | डेटाबेस में मुख्य रूप से शब्दों और चित्रों से युक्त दस्तावेजशामिल होतें है | इसके अतिरिक्त सांख्यिकी, तालिकाओं, वित्तीय डेटा और कच्चे वैज्ञानिक और तकनीकी डेटा भी हो सकतें है | आज के युग की सबसे क्रांतिकारी सेवा अर्थात इंटरनेट भी डे...