Search Engine in Hindi
Search Engine एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसे इंटरनेट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है और जिसकी मदद से इंटरनेट यूज़र इंटरनेट से अपने मतलब के डाटा को को खोज सकता है | यूज़र जब सर्च इंजन के सर्च बॉक्स में कोई कीवर्ड अर्थात शब्द या शब्दों का मेल को डालता है तो उस कीवर्ड से संबंधित सारी वेबसाइटों, छवियों, वीडियो या ऑनलाइन डेटा की एक सूची जो कि इंटरनेट पर मौजूद है यूजर को सर्च इंजन द्वारा दिखाएं जाती है | किसी भी सर्च इंजन को एक ब्राउज़र, जो कि इंटरनेट से कनेक्टेड है, के मदद से एक्सेस किया जा सकता है | सर्च इंजन अपने स्पाइडर या क्रॉलर के माध्यम से इंटरनेट पर मौजूद सभी फाइलों की जाँच करता है और सर्च इंजन को उनमें से जो फाइल कीवर्ड्स से सबसे ज्यादा मेल खाती है उस फाइल को सर्च इंजन यूजर को सबसे पहले दिखाता है | इसमें वेब पेज की शीर्षक, सामग्री और कीवर्ड घनत्व सहित एक वेब पेज के प्रमुख तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | सर्च इंजन का नाम सबसे पहले दिमाग में Google का नाम आता है | इसके अतिरिक्त बिंग,याहू,Ask.com और DuckDuckGo कुछ अन्य लोकप्रिय Search Engine हैं | किसी कीवर्ड को...