Definition of Cell in Hindi

जीवविज्ञान में Cell ( हिंदी में कोशिका ) प्रत्येक जीवित प्राणी की  बुनियादी संरचनात्मक, कार्यात्मक और जैविक इकाई है । वास्तव में, कोशिका सबसे छोटा तत्व है जिसे जीवित माना जा सकता है।  आप, आपके परिवार वाले , आपके सभी दोस्त , सारे पेड़-पौधे, मछलियां और दूसरे जानवर इन्हीं कोशिकाओं से बने हैं |  कोशिकाओं को अक्सर "जीवन के निर्माण खंड" कहा जाता है |

मथियास जैकब स्लेडेन और थियोडोर श्वान ने Cellular Theory के माध्यम से सर्बपराधम यह बताया कि :

  • सभी जीवित चीजें कोशिकाओं और उनके उत्पादों से बनी होती हैं।

  • नई कोशिकाओं को पुरानी कोशिकाओं को विभाजित करके बनाया जाता है।

  • कोशिकाएँ जीवन का आधारभूत निर्माण खंड हैं।


इस तरह, जीवित जीवों को उनके पास मौजूद कोशिकाओं की संख्या के अनुसार वर्गीकृत किया जा सकता है: यदि उनके पास केवल एक  कोशिका है (जैसे कि प्रोटोजोआ या बैक्टीरिया ), तो उन्हें एककोशिकीय जीव कहा जाता है; यदि उनके पास एक से अधिक कोशिका है, तो उन्हें बहुकोशिकीय जीव कहा जाता है। सभी कोशिकाओं के एक साथ काम करने से ही बहुकोशिकीय जीव जीवित रहते हैं |  कोशिकाएं, चाहे वे अपने आप जीवित हों या एक बहुकोशिकीय जीव के हिस्से के रूप में मौजूद हो  , वो मानव नेत्रों के लिए बहुत ही चोटें होते है और  उन्हें एक माइक्रोस्कोप के बिना देखना संभव नहीं है |  कोशिकाओं का आकर आमतौर पर  10 माइक्रोन का होता  हैं।

Features of Cell


कोशिकाओं  के रंग रूप और उनकी द्वारा किए गए कार्य अलग-अलग प्रकार के हो सकते हैं | हालांकि कुछ सामान्य विशेषताएं है जो सारी कोशिकाएं साझा करती  :

डीएनए : यह दो श्रृंखलाओं से बना एक अणु है जो जीवों के  विकास, कामकाज और प्रजनन में उपयोग किए जाने वाले आनुवंशिक निर्देशों को एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक ले जाता है |

प्लाज्मा :  सभी कोशिकाएं plasma membrane नामक एक संरचना से घिरी होती हैं - जो, एक घर की दीवारों की तरह, कोशिका के आंतरिक और बाहरी वातावरण के बीच एक स्पष्ट सीमा के रूप में कार्य करती है। साइटोप्लाज्म : न्यूक्लियस को छोड़कर कोशिका के बाकी पदार्थ |

राइबोसोम: वह अंग, जिस पर प्रोटीन संश्लेषण होता है |

Functions of Cell


कोशिकाएं निम्नलिखित  मुख्य कार्यों को करती है :
संरचना : जैसे बूंद-बूंद  से सागर बनता है, वैसे ही हर जीव कोशिकाओं से बना होता है।  कोशिकाएं आमतौर पर सभी जीवों के संरचनात्मक आधार प्रदान करती हैं।उदाहरण के लिए, त्वचा कई त्वचा कोशिकाओं से बनी होती है।

विकास  : यह कोशिकाओं के माध्यम से ही संभव है कि बहुत से जीव समय बीतने के साथ साथ   अपने आकार में बढ़ते हैं |  इसका कारण यह है कि कोशिकाएं अपने आपको लगातार गुणा करते  रहती है |

ऊर्जा का उत्पादन : एक जीव  को जीवित रहने के लिए हजारों रासायनिक प्रतिक्रियाओं को करना होता है जिसके लिए  ऊर्जा के आवश्यकता होती है | कोशिकाएं ग्लूकोज को तोड़कर ऊर्जा उत्पादन करती है |

प्रजनन में सहायक : प्रजनन एक प्रजाति के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। एक सेल माइटोसिस और अर्धसूत्रीविभाजन की प्रक्रियाओं के माध्यम से प्रजनन में मदद करता है।

 Cell शब्द का आधुनिक रूप से मोबाइल फोन के लिए प्रयोग किया  जाता है, जो कि एक वायरलेस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं ।  इसके अलावा एक Prison cell किसी जेल या पुलिस थाने में एक छोटा कमरा होता है जहाँ कैदी को रखा जाता है | दूसरी ओर, एक Cellular Car, एक वाहन है जिसे अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों को ले जाने के लिए इस्तमाल किया जाता है |

 

Comments

Popular posts from this blog

Server in Hindi

Secondary Storage Devices in Hindi

Definition of Blood in Hindi