Article in Hindi

Article शब्द लैटिन भाषा के आर्टिकुलस ( articulus ) शब्द से आया है और इसके कई उपयोग हैं।

व्याकरण में ( Grammar )  : अंग्रेजी व्याकरण  में article एक प्रकार का शब्द है जो यह निर्दिष्ट करने की अनुमति देता है कि वाक्य में संज्ञा की स्थिति निश्चित है या अनिश्चित | किसी वाक्य में सामान्य रूप से आर्टिकल का उपयोग संज्ञा से पहले किया जाता है |

Article  In Hindi


Type of article in Hindi  Language :- अंग्रेजी भाषा में 2 प्रकार के आर्टिकल होते हैं  indefinite article और  definite article.

[caption id="attachment_41" align="alignleft" width="300"]Meaning of article in hindi Meaning of article in Hindi[/caption]

Indefinite article  In Hindi :-  English grammar में A और AN को Indefinite article कहा जाता है क्योंकि A और AN शब्दो का उपयोग किसी sentence या वाक्य में संज्ञा की स्थिति indefinite या uncertain ( अनिश्चित ) बनाने के लिए किया जाता है ।

Indefinite article के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं :-

i ) There was a king. ( एक महाराजा थे। ) :-  " There was a king " वाक्य में, Article "A " जिस king या राजा की बात करता है उसकी पहचान स्पष्ट नहीं  ।

ii ) I have an umbrella. ( मेरे पास एक छाता है। ) :- " I have an umbrella " वाक्य में, Article "AN " जिस umbrella या छाता की बात करता है उसकी पहचान स्पष्ट नहीं  ।

iii ) A child hit me. ( एक बच्चे ने मुझे मारा । ) :- " A child hit me " वाक्य में, Article "a" जिस  "बच्चे" की बात करता है उसकी पहचान स्पष्ट नहीं।

Rules of using article in grammar ( article  को  उपयोग करने के नियम ) :-

Indefinite article में किस शब्द से पहले a लगाना है और किस शब्द से पहले an लगाना है इसका चुनाव शब्द के पहले अक्षर की ध्वनि के आधार पर किया जाता है | अगर शब्द का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के vobles ( a, e, i, o, u ) इन पांच अक्षर में से १ है तो तो शब्द के पहले an लगाया जाएगा और अगर शब्द के पहले अक्षर की consonant है तो शब्द के पहले a लगाया जाएगा |

उदाहरण :-
i ) Please hand me a book. -- वाक्य में book शब्द के आगे a लगा है क्यूँकि यह b से शुरू हो रहा है जोकि a,e,i,o,u इन पांच अक्षरों में नहीं है |

ii ) Please hand me an autobiography. -- वाक्य में autobiography शब्द के आगे an लगा है क्यूँकि यह a से शुरू हो रहा है जोकि a,e,i,o,u इन पांच अक्षरों में से एक है |

iii ) My mother is an honest woman. --- वाक्य में honest शब्द के आगे an लगा है | हालाँकि honest शब्द h से शुरू होता है जो a,e,i,o,u में से एक नहीं है किन्तु पढ़ते वक़्त इसे onest ( ऑनेस्ट ) पढ़ा जाता है | अर्थात सुनने में ऐसा लगता है मानो honest शब्द का सुरुवात h से ना होकर o से हुआ है जोकि a,e,i,o,u इन पांच अक्षरों में से एक है | इसलिए an शब्द का प्रयोग उचित है |

[ Note :- ध्यान दीजिए इस नियम के कुछ बाद भी है अपवाद भी है | ]

Definite article in Hindi :-  English grammar में the को definite article कहा जाता है क्योंकि the शब्द का उपयोग किसी sentence या वाक्य में संज्ञा की स्थिति definite या certain ( निश्चित ) बनाने के लिए किया जाता है ।

Definite article के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं :-

The house in which i live is new. ( जिस घर में मैं रहता हूं वह नया है। ) :- इस वाक्य में वक्ता ( speaker ) जिस house के बारे में बात कर रहा है , वह उसी house में रहता है । अर्थात house की उसकी पहचान स्पष्ट है इसीलिए house से पहले 'The' article का उपयोग हुआ है  ।

This is the pen which I have bought. ( यह वह कलम है जिसे मैंने खरीदा है। ) :-  इस वाक्य में वक्ता ( speaker ) जिस pen के बारे में बात कर रहा है , यह वही pen है जिसे उसने खरीदा था । अर्थात pen की उसकी पहचान स्पष्ट है इसीलिए pen से पहले 'The' का उपयोग हुआ है  ।

The gold of Nepal its cheap. ( नेपाल का सोना सस्ता है । ) :-  इस वाक्य में स्पष्ट है कि gold नेपाल का है इसलिए gold से पहले 'The'  का उपयोग हुआ है ।

 

Articles शब्द के और भी कई अर्थ है जिनका उदाहरण सहित परिभाषा निम्नलिखित हैं :-

Definition of article in reference of law ( कानून के संदर्भ में article की परिभाषा) :- कानून के किसी एक भाग ( अनुच्छेद या धारा ) को भी आर्टिकल कहा जाता है ।  उदाहरण के लिए: " भारतीय संविधान का Article 35A के मुताबिक  जो जम्मू और कश्मीर राज्य की विधायिका को राज्य के "स्थायी निवासी" को परिभाषित करने का अधिकार देता है और उन स्थायी निवासियों को विशेष अधिकार और विशेषाधिकार प्रदान करता है जिन्हें गैर-स्थायी निवासियों के लिए बाहर रखा गया है।

Definition of article in reference of print or electronic media ( प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संदर्भ में article की परिभाषा ) :- किसी समाचार पत्र ( newspaper  ), वेबसाइट ( websites ), या पत्रिका ( magazine ) पर छपे लेख को Article कहा जाता है | ये किसी विशिष्ट विषय पर एक पत्रकार, संपादक या व्यक्ति की स्थिति को प्रदर्शित करता है, जैसे कि राजनीति, सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा, आदि |लेखों के माध्यम से लोगों को प्रभावित करने और उनमें एक निश्चित व्यवहार उत्पन्न करने और जनमत को संशोधित करने की कोशिश की जाती है, जिसके लिए उन तर्कों का उपयोग किया जाता है जो लिखने वाले की स्थिति का समर्थन करते हैं।

Definition of article in reference of object or thing :-  बिक्री के लिए प्रस्तुत किसी  उत्पाद को भी Article कह सकते है |

 

Comments

Popular posts from this blog

Cryptography in Hindi

Antivirus in Hindi

Definition of Cell in Hindi